पीटीसी मैदान में 13 दिवसीय स्वदेशी मेला के तीसरे दिन गुरूवार की सुबह 11 बजे लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। मेले में लोग अपने पसंद के सामान की खरीददारी भी उत्साह पूर्वक करते दिखे। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मेला प्रांगण में भारतीय विविध वेशभूषा प्रतियोगिता, अवार्ड सेरेमनी, मेंहदी