मिर्ज़ापुर: ₹240 की बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, सीओ सदर ने पुलिस लाइन में किया खुलासा
पुलिस लाइन सभागार में सीओ सदर ने 240 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए पांच अभियुक्तों के मामले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। चिल्ह पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध अंग्रेज शराब के साथ अभियुक्तों को पकड़ने सफलता पाई है। दो वाहन भी सीज किए गए हैं। शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 27 लाख है।