मिर्ज़ापुर: नगर क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज संपन्न, इमामबाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, एसपी सिटी ने किया भ्रमण
शुक्रवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा में अलविदा जुम्मा की नमाज संपन्न हुई इमामबाड़ा स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। एसपी सिटी अपने दल बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पाक महीने रमजान का आखिरी शुक्रवार बेहद ही खास माना जाता है जिसे अलविदा जुम्मा कहा जाता है ।