रघुराजनगर नगरी: अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब ठेले वालों का सामान जब्त कर कर्मचारियों में बंदरबांट के आरोप
मैहर: नगर पालिका इन दिनों अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से ज्यादा गरीब ठेले वालों के सामान को निशाना बनाया जा रहा है। ठेलों में रखे फल, सब्जी, अगरबत्ती, कपड़े समेत अन्य सामान जब्त कर कर्मचारियों के बीच बंदरबांट किया जा रहा है। ठेले वाले हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं, पर अधिकारियों का दिल नहीं पसीज रहा।