जलालगढ़: आंधी से पेड़ गिरने पर जलालगढ़ प्रखंड में बिजली बाधित
आंधी से पेड़ गिरने पर जलालगढ़ प्रखंड में बिजली बाधित रात में आई तेज आंधी एवं बारिश के कारण जलालगढ़ प्रखंड के कई क्षेत्रों में पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगहों पर बिजली के तार एवं पोल प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी काफी तेज थी, जिसके कारण सड़क किनारे एवं गांवों में कई पेड़ गिर गए।