पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुडूगजोर और ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड के ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई। दोनों पंचायतों में नए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।