बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 वर्षीय युवक की ट्रेन के चपेट में आने से हुई ,दर्दनाक मौत
थाना भोजीपुरा क्षेत्र बिलवा का रहने वाला 22 वर्षीय राजू के भाई जितेंद्र ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि छोटे भाई राजू की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह स्टेशन के तरफ घूमने चला गया जहां लाल कुआं एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।