बरेली: बरेली लोकसभा बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने संसद में बोले हिंदू राष्ट्र के बोल,विपक्ष ने किया जमकर हंगामा
बरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को संसद में शपथ लेने के दौरान जय हिंदू राष्ट्र के स्वर बुलंद किए हिंदू राष्ट्र की जयकारे के साथ ही विपक्ष हमलवार हो गया। सदन में संविधान की प्रतियां लेकर बैठे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयकारे को संविधान विरोधी बताया है।