बरेली: बरेली गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा ने पार्क की जमीन पर बनाया होटल, होगा सील और ध्वस्त
पीलीभीत बाईपास पर प्लाट और मार्बल की दुकान पर कब्जे को लेकर शनिवार सुबह को जमकर फायरिंग हुई थी। इस मामले अब तक पुलिस 18 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इज्जतनगर थाने में राजीव राणा, आदित्य उपाध्याय, हिस्ट्रीशीटर केपी यादव, ललित सक्सेना समेत 50 से 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गोलीकांड और कब्जे की साजिश मुख्य आरोपी राजीव राणा के सिटी स्टार होटल