वाजितपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर पासवान टोला के समीप झाड़ी में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 610 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे विधिसम्मत तरीके से विनष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।