मांझी: सोमवती अमावस्या को लेकर रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Manjhi, Saran | Jun 15, 2026 मांझी के रामघाट पर सोमवती अमावस्या को लेकर सोमवार को सरयू नदी में सैकड़ो महिलाओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद महिलाओं ने पीपल के पेड़ में कच्चा सूट लपेटकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।