गोरखपुर: रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से एक की मौत, 8 घायल, रात में बोटिंग पर रोक, संचालकों पर केस दर्ज
रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार की रात दो मोटर बोटों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि 8 लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पानी में गिरकर डूबने लगे,जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।मृतक की पहचान कुशीनगर के हाटा निवासी लखमुद्दीन (21) के रूप में हुई है।इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं।