फरीदपुर: दिनदहाड़े टप्पेबाजों का आतंक! सत्संग से लौटी महिला के कानों से कुंडल झटके, आरोपी फरार, स्थानीय लोग दहशत में
बरेली के फरीदपुर कस्बे में शुक्रवार को सनसनीखेज टप्पेबाजी की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। मोहल्ला ऊँचा नई बस्ती निवासी मुन्नी देवी सत्संग भवन से भोग लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।पहले तो बदमाशों ने किसी व्यक्ति का पता पूछकर महिला को बातों में उलझाया, लेकिन जब वह कुछ समझ पातीं दिनों फ़रार हो गए।