अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 6 बजे ई-दक्ष केन्द्र कलेक्ट्रेट अशोकनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल पर हैण्ड्स ऑन एवं डीसीएचबी का कम्प्यूटर पर जनगणना 2027 संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाना है।