कल्याणपुर की नवशील धाम चौकी के बाहर पुलिस से बेखौफ दबंगों के दो गुटों ने चौकी के बाहर जमकर तांडव किया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार रात 9:00 बजे वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।