मक्खनपुर पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नया बाईपास के पास केआईईटी स्कूल के निकट से एक अभियुक्त सोहेल पुत्र मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।