खरगोन जिले के भगवानपुरा बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे एक क्लीनिक को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। मौके पर कथित डॉक्टर दिनेश प्रजापत मिला, जिसके पास इलाज करने की कोई डिग्री या अनुमति नहीं थी। क्लीनिक से बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, सलाइन और दवाइयां बरामद हुई हैं