सांगानेर: जयपुर-सीकर हाईवे पर साइड देने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस ने क्रेन की सहायता से हटाया
जयपुर-सीकर हाईवे पर सूर्य वाटिका के पास एक पिकअप वाहन साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।