हुसैनगंज: फाजिलपुर में अनप्राशन दिवस के तहत अन्नप्राशन संस्कार का हुआ आयोजन,मौजूद रहे स्थानीय ग्रामीण।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के फाजिलपुर में अन्नप्राशन दिवस के तहत अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। इस मौके पर 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को मीठी खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका बिंदु देवी समेत सहायिका व अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।