नागौर शहर में घरों के बाहर रखे जुत्ते भी चोरी हो रहे हैं। ऐसी ही घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कचरा बिनने वाली दो महिलाएं घरों के बाहर रखे जुत्ते चोरी कर रही है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह वीडियो वायरल हो गया। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि मामले कि रिपोर्ट नहीं मिली है,इलाके में गश्त बढाई जाएगी।