बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झकरकटी बस अड्डे पर संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। बस अड्डे पर पिछले तीन दिनों में चौथा शव पाया गया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।