बलिया: शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को बनकट्टा स्थित उसके घर के बाहर से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 हत्या के प्रयास के आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह नौ बजकर 15 मिनट में बनकट्टा स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम गणेश शाह पुत्र रामायन शाह निवासी बनकटा थाना कोतवाली बलिया उम्र- 19 वर्ष है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।