सिराथू: उजाला होने से पहले कड़ा के कुबरीघाट पर भारी भीड़ ने अंधेरे में ही शुरू किया गंगा स्नान
नवरात्रि के पहले दिन ही सोमवार की सुबह उजाला होने से पहले ही कड़ा के कई गंगा घाटों पर पुरुष महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है।नवरात्रि के चलते लोगों ने अंधेरे में ही गंगा स्नान शुरू कर दिया। कुबरी घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही है। बताया जाता है कि दूर के श्रद्धालु रात में ही आ गए थे जो स्नान करने के इंतजार में रुके थे।पुलिस ने डोरी बांध रखी है।