रायगढ़: एनएसयूआई का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन,कहा- जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता,तब तक जारी रहेगा विरोध।
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में तेज गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर बिजली विभाग रोजाना कई घंटों की बिजली कटौती कर रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एनएसयूआई बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।