औरैया: ककोर मुख्यालय में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने सुनी समस्याएं, कहा- परिवार को नहीं टूटने देंगी
ककोर मुख्यालय पर गुरुवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने आई हुई शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा जो मामले न्यायालय में चल रहे हैं उन्हें छोड़कर किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि जो परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं उन्हें शत प्रतिशत बचाया जाएगा।