मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा काजोल ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा महोबा जिले की रहने वाली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है। पुलिस छात्रा के बारे में छानबीन करने में लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।