मुरादाबाद: WhatsApp डीपी पर मुरादाबाद कमिश्नर की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश का मामला आया सामने, सिविल लाइन थाने में मुक़दमा दर्ज
वाट्सएप डीपी पर मुरादाबाद कमिश्नर की फोटो लगाकर ठगी करने की कोशिश की गई है। साइबर अपराधी ने वाट्सएप पर कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाई। अधीनस्थ अधिकारियों से कमिश्नर के नाम से ठग ने पैसे मांगे। आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर है। साइबर सेल ने पूरे मामले की जांच करना शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन में ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।