मुरादाबाद: कोहिनूर तिराहे से दस सराय पुलिस चौकी तक नगर निगम का जमकर बुलडोजर चला
कोहिनूर तिराहे से दस सराय पुलिस चौकी तक नगर निगम का जमकर बुलडोजर चला। इस दौरान नोकझोंक व हंगामा भी हुआ। उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए नालों से अवैध निर्माण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने लोगों से खुद ही अवैध अतिक्रमण को सुबह तक तोड़ने की अपील की। हिदायत भी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज होगा।