कांके: रांची के दीनदयाल नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2025 रांची स्थित दीनदयाल नगर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल सहित कई बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं में भारत माता की जय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे लगाए