लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।