कवर्धा: ब्राम्हण समाज के नेतृत्व में कवर्धा विप्र भवन में 20 विप्रो का हुआ उपनयन संस्कार, बटुको ने लिया धर्म रक्षा का संकल्प
ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में आयोजित जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में 20 बच्चों का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। समाज के अध्यक्ष बंटी तिवारी ने बताया कि पिछले 25 सालों से लगातार समाज के बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।सांसद संतोष पांडेय,पंडरिया विधायक भावना बोहरा,लक्ष्मी नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में रहे मौजूद