पन्ना: पन्ना में गूँजी शहनाइयां: शेरे हिन्द कटरा कमेटी ने पेश की मिसाल, 18 जोड़ों का हुआ सामूहिक निकाह
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना के मनहर महिला समिति परिसर में आज 'शेर-ए-हिन्द कटरा कमेटी' द्वारा आयोजित सामूहिक निकाह में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि शशि परमार और संगीता शिवहरे ने नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। फिजूलखर्ची रोकने के संकल्प के साथ प्रत्येक जोड़े को 43 घरेलू वस्तुएं और पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पौधा भेंट कर सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई।