नूरसराय: नालंदा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्रवण कुमार ने गुरुवार की सुबह 12:30 बजे के करीब पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलाई गई।शपथ ग्रहण के साथ ही श्रवण कुमार ने राज्य सरकार में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत कर दी है।