मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में फोरलेन सड़क पर युवक की मौत के विरोध में 6 घंटे तक जाम, पुलिस ने नाटकीय ढंग से खत्म किया आन्दोलन
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में फोरलेन सड़क पर गुरुवार को एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई। हाइवा ने स्कूटी सवार चालक पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के करार निवासी 35 वर्षीय माजिद आलम पिता स्वर्गीय सलीम अंसारी को रौंद दिया। एमएमसीएच इलाज के ले जाने में मौत हो गयी। घटना के विरोध में दोपहर 12 बजेे से शाम 6 बजे तक 6 घंटे तक घटनास्थल पर सड़क जाम रखा गया।