घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब 2 किलो चांदी और 10 तोला सोना हाथ साफ कर लिया। लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खनाल रही है ताकि चोरी की वारदात का सुराग मिल सके।