प्रतापपुर: कस्तूरबा स्कूल में लिगल लिट्रेसी क्लास, छात्राओं को नशा उन्मूलन की दी गई जानकारी
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में लिगल लिट्रेसी क्लास सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता ने छात्राओं को नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन