चाकसू: चाकसू कस्बे में सीआईएसएफ और राजस्थान पुलिस के जवानों ने शांति व्यवस्था के लिए निकाला फ्लैग मार्च
Chaksu, Jaipur | Apr 15, 2024 चाकसू कस्बे में लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रविवार को राजस्थान पुलिस और सीआईएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जवानों ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया।