चाकसू: जिला मुख्यालय दूदू पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Chaksu, Jaipur | Apr 15, 2024 दूदू जिला मुख्यालय पर रविवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के दलित संगठनो के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।