एटा: कोतवाली देहात के बिजोरी निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम ने घर से नाराज होकर हजारा नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। किशोर की पहचान गांव बिजौरी निवासी शिवम पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है। घटना रविवार को हुई, जब वह परिवार के साथ खेतों में काम कर रहा था।जानकारी के अनुसार, रविवार को शिवम अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर उसकी मामूली कहासुनी हो गई।