ललितपुर: ललितपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच मटकों से टपकते पानी के नीचे युवक को मिली राहत की नींद, वीडियो हुआ वायरल
भीषण गर्मी के इस दौर में एक तस्वीर सामने आई है जो इस मौसम की क्रूरता और आम आदमी की मजबूरी दोनों को एक साथ बयां कर रही है।शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने लगे एक प्याऊ पर मिट्टी के मटकों के स्टैंड के नीचे एक युवक गहरी नींद में सोता कैमरे में कैद हुआ है । मटकों से पानी टपक रहा पानी युवक के चेहरे और शरीर पर गिरकर उसे राहत दे रही था।