चरखी दादरी: मकड़ाना-चिड़िया की सीमा पर तेंदूआ देखे जाने की सूचना व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,हकीकत है या अफवाह पुष्टि नहीं
चरखी दादरी जिले के गांव चिड़िया व मकड़ाना की सीमा पर तेंदूआ देखे जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ में फोटो व वीडियो वायरल कर लोगों से विशेषकर खेतों में पानी देने वाले किसानों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। सूचना के बाद से गांव मकड़ाना में इसको लेकर मुनादी भी करवाई गई है। वहीं अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।