चरखी दादरी: वाहन की टक्कर से साईकिल सवार चाय विक्रेता की मौत से खफा ग्रामीणों ने चिड़िया में लगाया जाम, पुलिस बल पहुंचा मौके पर
बीती रात गांव चिड़िया में सीमेंट प्लांट के समीप साईकिल सवार एक चाय विक्रेता की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं मौत से खफा ग्रामीणो ने आज चिड़िया-बहु रोड़ पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया है। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा है।