चरखी दादरी: डोहकी के मोहित सांगवान को मिलेगा वीरता पुरस्कार, मोहित की चार पीढ़ियों ने सेना में रहकर की है देश सेवा
विरासत में मिले देश सेवा के जज्बे को आगे बढ़ाते हुए चरखी दादरी जिले के गांव डाेहकी निवासी मोहित ने खास मुकाम हासिल किया है। मोहित सांगवान ने पहले परदादा, दादा, पिता के बाद परिवार में सालों से चली आ रही देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश सेवा को चुना और परंपरा को बढ़ाते हुए सेना में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।