मंगलवार 2 बजे सीईओ नंदनवार ने ली समय-सीमा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, महासमुंद जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी, ई-केवाईसी, आवास योजना, राजस्व प्रकरण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।