अंबाह: रतिरामपुरा के पास हाईवे 552 पर दो बसों की टक्कर, 18 यात्री घायल, ड्राइवर को आई झपकी!
Ambah, Morena | Apr 16, 2026 रतिरामपुरा के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दो सवारी बसों की आमने-सामने टक्कर में करीब 18 यात्री घायल हो गए। एक बस अंबाह से मुरैना और दूसरी मुरैना से पोरसा जा रही थी। चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।