दिनारा: दिनारा में तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, ट्रक ने बस-पिकअप को रौंदा, घटना NH 319 की
Dinara, Rohtas | May 4, 2026 दिनारा में आज सोमवार की अहले सुबह करीब 3:30 बज एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवैया मठिया गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गया है।