चूरू शहर के परशुराम कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गांव बीनासर के एक युवक से लव मैरिज कर ली। सोमवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय सविता ने बताया कि उनका परिवार हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है, काफी सालों से वे चूरू के परशुराम नगर में रह रहे हैं। करीब 6 साल पहले जब वह यहां किसी के घर मे काम करती थी तो उसकी जान पहचान नरेंद्र से हुई थी।