महाराजगंज: कन्नावा गांव के निकट हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित
20 अप्रैल सोमवार शाम 5 बजे हाईवे मार्ग के किनारे खड़े हुए ट्रक से एक बाइक सवार युवक की टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान ही मृत घोषित कर दिया। युवक मेडिकल संबंधित कार्यकर्ता था जो अपनी बाइक से बछरावां की ओर जा रहा था। तभी अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया। युवक की बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।