मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिराई हरपुर गांव में सोमवार की शाम चार बजे मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार रक्षकों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में अधिकारों की रक्षा को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित करना था।