थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने शनिवार शाम 4:30 बजे क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने अभियुक्त तुषार वर्मा को रेलवे यार्ड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।